US के दबाव में ओरेकल ने चीन की टेनसेंट के साथ $7 बिलियन की चिप डील की रद्द
अमेरिकी कंपनी ओरेकल ने चीन की टेक कंपनी टेनसेंट के साथ $7 बिलियन का समझौता रद्द किया है। 'फाइनेंशियल टाइम्स' के मुताबिक, यह फैसला डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन के दबाव के बाद लिया गया। अमेरिकी अधिकारियों ने इसे लेकर ओरेकल के सामने चिंताएं रखी थीं। समझौते के तहत टेनसेंट को करीब 1 लाख एडवांस AI चिप्स इस्तेमाल करने का मौका मिलता।