ओरल हेल्थ खराब होने से महिलाओं को समय से पहले हो सकता है प्रसव: डेंटिस्ट डॉ अजय
मशहूर डेंटिस्ट डॉक्टर अजय कक्कड़ ने एक पॉडकास्ट में बताया है, "ओरल हेल्थ खराब होने से महिलाओं को समय से पहले प्रसव हो सकता है। 9-महीने के बजाय 7 या साढ़े 7-महीने में ही बच्चे के पैदा होने की संभावना होती है।" उन्होंने कहा, "यह कई समस्याओं का कारण बन सकता है...गर्भवती महिलाओं को डेंटिस्ट के पास ज़रूर जाना चाहिए।"