नासा ने बताया है कि उसका ओरायन स्पेसक्राफ्ट 5 दिसंबर को चंद्रमा के सबसे करीब (लूनर सरफेस के 127.46 किलोमीटर ऊपर) से गुज़रा। नासा ने इसकी तस्वीर भी जारी की जिसमें चमकदार सफेद रंग में स्पेसक्राफ्ट, चंद्रमा और अर्धचंद्राकार में पृथ्वी दिख रही है। यह तस्वीर अब वायरल हो गई है और कई यूज़र्स ने इसे 'काल्पनिक' और 'शानदार' बताया।