inshorts

ओला के इंजीनियर ने किया सुसाइड, 28 पन्नों का नोट मिलने के बाद कंपनी के फाउंडर पर केस दर्ज

ओला में कार्यरत 38 वर्षीय इंजीनियर के. अरविंद ने आत्महत्या कर ली है। अरविंद ने 28 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें उन्होंने ओला के सीईओ और संस्थापक भाविश अग्रवाल सहित अपने सीनियर्स पर मानसिक उत्पीड़न और वित्तीय शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद भाविश व सुब्रत कुमार दास नामक शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।