ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट यूलो को फिलीपींस में मिले ₹4.5 करोड़ के फ्लैट की तस्वीरें आईं सामने
पेरिस ओलंपिक्स-2024 में दो गोल्ड मेडल जीतने वाले कार्लोस यूलो को फिलीपींस में तोहफे में मिले करीब ₹4.5 करोड़ के तीन बेडरूम वाले फुली फर्निश्ड फ्लैट की तस्वीरें सामने आई हैं। इस फ्लैट में वॉशिंग व ड्रायर मशीन और स्मार्ट टेलीविज़न जैसे आधुनिक घरेलू उपकरण लगे हुए हैं। इसमें पेरिस ओलंपिक्स के गोल्ड मेडल जैसी कस्टम-मेड कॉफी टेबल भी है।