ओलंपिक्स और वर्ल्ड कप में भी नहीं खेलोगे?: भारत-पाक मैच रद्द होने पर सलमान बट

डब्ल्यूसीएल में भारत-पाकिस्तान लेजेंड्स का मुकाबला रद्द होने पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान बट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "क्या भारत वर्ल्ड कप जैसे आईसीसी इवेंट्स और ओलंपिक्स में भी पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेगा?" बकौल बट, यह फैसला दबाव में लिया गया है। गौरतलब है, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया है।