ओलंपिक कांस्य पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी रुपिंदर पाल ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास

ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया है। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि यह समय युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका देने का है...जिससे वे वह अनुभव कर पाएं जो मैंने पिछले 13-वर्षों में भारत का प्रतिनिधित्व कर महसूस किया है।" 30-वर्षीय रुपिंदर टोक्यो ओलंपिक्स की कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम में शामिल थे।