ओलंपिक मेडलिस्ट व हॉकी विश्व कप विजेता भारतीय टीम के सदस्य रहे वरिंदर सिंह का हुआ निधन

1972 ओलंपिक्स में कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह (75) का मंगलवार सुबह जालंधर में निधन हो गया। वरिंदर 1975 पुरुष हॉकी विश्व कप में स्वर्ण पदक और 1973 विश्व कप में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। हॉकी इंडिया ने शोक जताते हुए कहा, "उनकी उपलब्धि...हॉकी समुदाय याद रखेगा।"