टोक्यो ओलंपिक्स में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक अपने नाम किया है। उन्होंने फ्रीस्टाइल 65-किलोग्राम इवेंट में पोर्टो रीको के पहलवान को हराकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले, विश्व चैंपियनशिप में उन्होंने 2013, 2019 में भी कांस्य पदक जीता था जबकि 2018 में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया था।