फ्रेशवर्क्स के अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज नैस्डेक पर सूचीबद्ध होने पर उसके सीईओ गिरीश मातृबूतम ने कहा, "मैं ओलंपिक्स गोल्ड मेडल विजेता भारतीय ऐथलीट जैसा महसूस कर रहा हूं।" उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह सपना सच होने जैसा है....त्रिची के मामूली परिवार से लेकर फ्रेशवर्क्स के आईपीओ के लिए नैस्डेक में घंटी बजाने तक।" गिरीश तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली (त्रिची) से हैं।