inshorts

ओलंपिक्स में भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर श्रीजेश को ₹2 करोड़ व प्रमोशन देगी केरल सरकार

ओलंपिक्स में कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम के गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश को केरल सरकार ने ₹2 करोड़ व पदोन्नत करने की घोषणा की है। पहले शिक्षा विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात श्रीजेश को अब जॉइंट डायरेक्टर बनाया गया है। केरल पहुंचे श्रीजेश ने बुधवार को कहा, "यह पदक सभी के लिए ओणम का उपहार है।"