ओला के फाउंडर की दादी और चाची की हत्या करने वाले 30-वर्षीय शख्स को हुई उम्र कैद की सज़ा
लुधियाना (पंजाब) की एक अदालत ने ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल की दादी और चाची की हत्या के दोषी उनके पूर्व ड्राइवर सुखपाल सिंह (30) को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। 2016 में लुधियाना में दोनों की उनके घर में बेरहमी से हत्या के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। उसने घर से आभूषण और कीमती सामान चुरा लिए थे।