एक रिपोर्ट में ओला द्वारा 500 कर्मचारियों को निकालने की योजना बनाने का दावा किए जाने के बाद ओला ने कुछ कर्मचारियों की छंटनी की पुष्टि की है। ओला के अनुसार, उसने 200 इंजीनियर्स को निकाला है जिनमें से कुछ सॉफ्टवेयर वर्टिकल में शामिल थे। बकौल ओला, संगठन के 'पुनर्गठन और गैर-ज़रूरी कर्मचारियों को घटाने के लिए' ऐसा किया गया।