inshorts

ओला ने अपना क्विक कॉमर्स डिवीज़न ओला डैश और यूज़्ड कार का बिज़नेस ओला कार्स किया बंद

ओला ने पुष्टि की है कि उसने 'प्राथमिकताओं पर विचार करने के बाद' अपने क्विक कॉमर्स बिज़नेस ओला डैश को बंद कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह इलेक्ट्रिक वाहनों की इकाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यूज़्ड कार बिज़नेस ओला कार्स भी बंद करेगी। ओला कार्स के सीईओ अरुण सिरदेशमुख ने मई में इस्तीफा दिया था।