दिल्ली विधानसभा चुनाव में 2-सीटों (ओखला और मुस्तफाबाद) पर चुनाव लड़ने वाली असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम दोनों सीटों पर तीसरे स्थान पर रही और कांग्रेस चौथे स्थान पर रही। पार्टी ने ओखला से शिफा उर रहमान खान को उतारा जिन्हें 39,558 वोट मिले जबकि दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद से उतारा गया जिन्हें 33,474 वोट मिले।