कटक में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में तेज़ गेंदबाज हर्षित राणा ने आक्रामकता दिखाते हुए गेंद फेंककर ओवरथ्रो के 4 रन दे दिए जिस पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा उन पर भड़क गए। रोहित ने चिल्लाकर राणा से कहा, "दिमाग कहां है तेरा?" यह घटनाक्रम इंग्लैंड की पारी के 32वें ओवर में हुआ।