शेयर बाज़ार में सोमवार को गिरावट के बीच वोडाफोन आइडिया के शेयर कारोबार में 9.61% तक उछले। 'ब्लूमबर्ग' के मुताबिक, वोडाफोन ग्रुप Plc अपनी लिस्टेड भारतीय सब्सिडियरी के कैपिटल बेस को मज़बूत करने के उपायों पर विचार कर रहा है। यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब भारत सरकार ने बकाया स्पेक्ट्रम शुल्क देनदारियों में ढील दी।