जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रणव मेर के अनुसार, सोने और चांदी का परिदृश्य कमज़ोर बना हुआ है और कीमतों में गिरावट जारी रहने की आशंका है। उन्होंने कहा, "निवेशक आगामी आर्थिक आंकड़ों और ब्याज दरों की दिशा का आकलन कर रहे हैं। ऐसे में कीमतों में और गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता है।"