औरंगज़ेब की कब्र पर विवाद को लेकर नागपुर (महाराष्ट्र) में सोमवार को हुईं हिंसक झड़पों में 20 पुलिसकर्मियों समेत 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 65 दंगाइयों को हिरासत में लिया गया है। गौरतलब है कि अराजक तत्वों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ व आगजनी की और घरों पर पथराव किया।