औरंगज़ेब की कब्र को लेकर विवाद के बीच नागपुर में हुआ बवाल, पुलिस पर हुई पत्थरबाज़ी

औरंगज़ेब कब्र विवाद को लेकर नागपुर (महाराष्ट्र) के महाल में 2 गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है जिसमें जमकर पत्थरबाज़ी हुई। अराजक तत्वों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागरिकों से प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करने की अपील की है।

Load More