उदयपुर (राजस्थान) की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर सुनीता मिश्रा ने मुगल बादशाह औरंगज़ेब की तारीफ करने के मामले में माफी मांग ली है। उन्होंने औरंगज़ेब को कुशल शासक बताया था जिसके बाद उनका कड़ा विरोध हुआ था। उन्होंने कहा, "मैं हाथ जोड़कर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, समस्त मेवाड़ वासियों और राजस्थान वासियों से माफी मांगती हूं।"