औरंगज़ेब पर दिए बयान पर मचे बवाल के बाद अबु आज़मी ने वापस लिया अपना बयान, दी सफाई

सपा नेता अबु आज़मी द्वारा औरंगज़ेब की तारीफ किए जाने पर मचे बवाल के बाद आज़मी ने अपना बयान वापस ले लिया है। उन्होंने कहा, "मेरी बात से कोई आहत हुआ हो तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं...मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है...औरंगज़ेब के बारे में मैंने वही कहा है जो इतिहासकारों और लेखकों ने कहा है।"