औरंगज़ेब विवाद में योग गुरु रामदेव की हुई एंट्री, बोले- चर्चा करना ही व्यर्थ

महाराष्ट्र में औरंगज़ेब की कब्र को लेकर चल रहे विवाद को लेकर नागपुर पहुंचे योग गुरु रामदेव ने कहा, "भारत भगवान राम, कृष्ण, शिव और छत्रपति शिवाजी महाराज का देश है। हमें अपने पूर्वजों के गौरव से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "औरंगज़ेब एक क्रूर शासक था, उसकी चर्चा करना ही व्यर्थ है।"