औरंगज़ेब की इच्छा के अनुसार बेटे आज़म शाह ने 14 रुपए 12 आने में बनवाई थी उसकी कब्र

इतिहासकार डॉक्टर गणी पटेल के अनुसार, मुगल सम्राट औरंगज़ेब की अहमदनगर में मृत्यु हो जाने के बाद उसे छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र) के खुल्दाबाद लाया गया था। औरंगज़ेब की इच्छा के अनुसार बेटे आज़म शाह ने वहीं पर उसकी कब्र बनवाई थी जिसमें 14 रुपए 12 आना खर्च हुए थे। यह पैसे औरंगज़ेब ने खुद टोपियां बुनकर और बेचकर कमाए थे।