औरंगज़ेब का मकबरा संरक्षित स्मारक है लेकिन उसके महिमामंडन की अनुमति नहीं देंगे: फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है, "मुगल बादशाह औरंगज़ेब को पसंद करें या न करें लेकिन उसका मकबरा एक संरक्षित स्मारक है। हम किसी को उसका महिमामंडन नहीं करने देंगे।" बकौल फडणवीस, कानून के दायरे से बाहर के ढांचों को हटा दिया जाना चाहिए। गौरतलब है, कई संगठन औरंगज़ेब के मकबरे को हटाने की मांग कर रहे हैं।