inshorts

औरंगज़ेब टिप्पणी मामले में अबु आज़मी जांच अधिकारी के सामने हुए पेश

औरंगज़ेब की प्रशंसा करने के मामले में सपा विधायक अबु आज़मी बुधवार को महाराष्ट्र के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में जाकर जांच अधिकारी के सामने पेश हुए। इसके बाद आज़मी ने कहा, "लोग मुझे आतंकवादी कह रहे हैं लेकिन मैंने कौन सा आतंक पढ़ा है? यह अर्थहीन है। सरकार जो चाहे कर सकती है लेकिन मैं अपना काम जारी रखूंगा।"