औरंगज़ेब ने सत्ता के लिए भाई दारा शिकोह का सिर कटवाकर पिता शाहजहां को भेजा था
औरंगज़ेब ने अपने पिता शाहजहां को आगरा के किले में बंद करवा दिया था और अपने भाइयों की हत्या करवा दी थी। फ्रांस के इतिहासकार फ्रांसुआ बर्नियर की किताब 'ट्रैवल्स इन द मुगल इंडिया' के अनुसार, औरंगज़ेब ने सत्ता के लिए अपने भाई दारा शिकोह का सिर कटवाकर उसे थाली में रखकर अपने पिता शाहजहां के पास भेजा था।