और बिगड़ेगा घर का बजट! रोज़मर्रा का सामान होगा महंगा; FMCG कंपनियों की चल रही तैयारी
मुनाफे पर दबाव के चलते रोज़मर्रा के इस्तेमाल का सामान बनाने वाली देश की FMCG कंपनियां चरणबद्ध तरीके से सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण ग्लोबल चेन प्रभावित होने का हवाला देकर कंपनियां कीमतें बढ़ाएंगी। साबुन, डिटर्जेंट, बिस्किट, पैकेट बंद खाद्य पदार्थ और बेवरेजेस की कीमतें बढ़ेंगी।