सोना-चांदी की कीमत में गिरावट जारी है। ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत ₹600 गिरकर ₹1,26,100 प्रति 10 ग्राम रही। वहीं, चांदी की कीमत ₹2,000 घटकर ₹1,56,000 प्रति किलोग्राम रह गई है। कमज़ोर वैश्विक संकेतों के बीच सोना-चांदी की कीमतों में यह गिरावट दर्ज की गई है।