उस्मानाबाद (महाराष्ट्र) में मुगल शासक औरंगज़ेब के खिलाफ फेसबुक पर ‘आपत्तिजनक’ पोस्ट से नाराज़ भीड़ ने मंगलवार रात को एक सड़क पर लगे पोस्टरों और वाहनों पर पथराव किया। पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश बुधवंत के मुताबिक, हिंसक भीड़ को रोकने की कोशिश में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कम-से-कम 150 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।