औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर व उस्मानाबाद का धाराशिव करने के लिए महाराष्ट्र कैबिनेट ने दी मंज़ूरी
महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट ने औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करने की मंज़ूरी दे दी है। इसके अलावा नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम बदलकर डीबी पाटिल इंटरनैशनल एयरपोर्ट हो जाएगा। मुंबई स्थित मंत्रालय में हुई इस कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे समेत अन्य मंत्री शामिल हुए।