औरतों को देखकर हमें खेलने का मन करता था, सिर्फ मर्द क्रिकेट देखते थे तो मज़ा नहीं आता था: शास्त्री

चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़े शो 'ड्रेसिंग रूम' में भारत के पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री ने कहा कि जब वह क्रिकेट खेलते थे तो सिर्फ मर्दों को क्रिकेट देखते देखना उनके लिए मज़ेदार नहीं था। उन्होंने कहा, "जब आप किसी महिला चेहरे को देखते थे...तो आपको (अच्छा) खेलने का मन करता था, आपको लगता था कि आपको इम्प्रेस करना है।"