रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने कहा है कि महिलाओं को करियर से ज़्यादा, बच्चे पैदा करने को प्राथमिकता देनी चाहिए। मिखाइल ने कहा कि शिक्षा, करियर और पैसे के लिए प्रग्नेंसी में देरी करना सही नहीं क्योंकि इससे बांझपन, गर्भपात व आईवीएफ जैसी समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। गौरतलब है, मिखाइल प्रसूति व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भी हैं।