वैज्ञानिकों ने बताया है कि इंडोनेशिया में एक ओरैंगुटान ने अपने गाल के घाव को एक औषधीय पौधे से खुद ठीक किया है। ओरैंगुटान ने पौधे के तने व पत्तियों को चबाकर उससे निकला लिक्विड गाल पर लगाया। एक बायोलॉजिस्ट ने कहा, "यह पहली बार है...जब जंगल में कोई जीव औषधीय पौधे से अपने घाव का इलाज करता दिखा है।"