औसत चीफ सिलेक्टर के फैसले भी औसत होंगे: पाकिस्तान की टी20 विश्व कप टीम पर अख्तर

पूर्व पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने टी20 विश्व कप 2022 के लिए घोषित हुई पाकिस्तान की टीम के चयनकर्ताओं की आलोचना की है। उन्होंने कहा, "जब मुख्य चयनकर्ता औसत होगा तब उसके फैसले भी औसत ही होंगे। औसत मानसिकता वाले असाधारण निर्णय नहीं कर सकते।" अख्तर ने आगे कहा, "यह बैटिंग लाइन अप ऑस्ट्रेलिया में बुरी तरह बेनकाब होगा।"