किंग कोबरा बनाम अन्य कोबरा: जानें इनके साइज़, व्यवहार और ज़हर में कितना होता है अंतर
किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा ज़हरीला सांप है जिसकी लंबाई 18-फीट तक हो सकती है जबकि अन्य कोबरा प्रजातियों की लंबाई 4-8 फीट होती है। कोबरा का ज़हर किंग कोबरा के ज़हर से 2-3 गुना अधिक ज़हरीला होता है। किंग कोबरा सतर्क रहता है और उकसाए न जाने पर वार नहीं करता जबकि कोबरा आक्रामक और रक्षात्मक होते हैं।