कांग्रेसी सीएम रेवंत रेड्डी ने की इस नेता को उप-राष्ट्रपति बनाए जाने की मांग

कांग्रेस शासित तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हरियाणा के पूर्व राज्यपाल और तेलंगाना के ओबीसी नेता बंडारू दत्तात्रेय को अगला उप-राष्ट्रपति बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा, "एनडीए ने तेलंगाना में अपने सभी ओबीसी नेताओं का गला काट दिया। 100 खून माफ कराने के लिए बंडारू दत्तात्रेय को उप-राष्ट्रपति बनाया जाएगा तो ठीक रहेगा।"