कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी के हत्याकांड से जुड़ा वीडियो आया सामने, आरोपी सूटकेस को ले जाता दिखा
हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल के हत्याकांड से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में हिमानी की हत्या का आरोपी सचिन एक सूटकेस को घसीटकर कर ले जाता हुआ दिख रहा है। कहा जा रहा है कि यह वीडियो 28 फरवरी की रात का है और यह वही सूटकेस है जिसमें हिमानी का शव मिला था।