कांग्रेस तय करे कि गठबंधन की राजनीति करेगी या अकेले चलेगी: पार्टी के नेता तारिक अनवर

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कटिहार (बिहार) से कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने को लेकर 'X' पर लिखा है, "कांग्रेस को अपनी राजनीतिक रणनीति को स्पष्ट करने की ज़रूरत है।" अनवर ने लिखा, "उन्हें तय करना होगा कि वे गठबंधन की राजनीति करेंगे या अकेले चलेंगे।"