कांग्रेस ने AI वीडियो बनाकर PM मोदी व अदाणी के खिलाफ फैलाया झूठ, PIB ने किया सतर्क
कांग्रेस ने X पर एक एआई वीडियो बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उद्योगपति गौतम अदाणी के बारे में झूठ फैलाया है। एआई वीडियो में कांग्रेस ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अदाणी की सहायता के लिए जनता का पैसा लुटाया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वीडियो का खंडन करते हुए इसे झूठा व नकारात्मक नैरेटिव बताया है।