कांग्रेस ने निर्वासित भारतीयों को लेकर आए प्लेन को पंजाब में उतारे जाने पर उठाए सवाल

अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने अमेरिकी विमान के बुधवार को 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर उतारे जाने पर सवाल खड़े करते हुए लोकसभा में चर्चा की मांग का नोटिस दिया। उन्होंने कहा, "भारतीयों को कॉमर्शियल विमान से क्यों नहीं लाया गया और उन्हें दिल्ली में क्यों नहीं उतारा गया? यह भारतीयों का अपमान है।"