दिल्ली कांग्रेस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार में शिकायत की है। कांग्रेस के मुताबिक, घटना की जांच के लिए समिति का गठन किया जाना चाहिए और ज़िम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। गौरतलब है कि इस भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई थी।