inshorts

कांग्रेस ने पूछा- 'रील मंत्री जी, 12,000 स्पेशल ट्रेन कहां हैं?'; रेल मंत्रालय ने शेयर की सूची

कांग्रेस ने X पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का वीडियो बयान शेयर कर रविवार को पूछा, "रील मंत्री जी, दिवाली-छठ पर 12,000 स्पेशल ट्रेन कहां हैं?" इस पर रेल मंत्रालय ने सूची की लिंक शेयर कर कहा, "भारतीय रेल द्वारा 12,000 से अधिक विशेष ट्रेन सेवाएं संचालित की जा रहीं...भ्रामक वीडियो साझा कर यात्रियों के परिजन को चिंतित न करें।"