कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी का 62-वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह 2-साल से कोमा में थे और उन्होंने इसी स्थिति में दुनिया को अलविदा कहा है। डूडी का शनिवार को बीकानेर (राजस्थान) में अंतिम संस्कार होगा। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके निधन पर कहा, "यह मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर आघात है।"