कांग्रेस सरपंच के 27 वर्षीय भाई की पंजाब में गोली मारकर की गई हत्या
गुरदासपुर (पंजाब) में शनिवार को कार सवार बदमाशों ने 27-वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुखराज सिंह उर्फ काका के तौर पर हुई जो पड्डा गांव के मौजूदा कांग्रेस सरपंच नवदीप सिंह का छोटा भाई था। युवक की एक साल पहले ही शादी हुई थी और इस हत्याकांड को गैंगवार से जोड़ा जा रहा है।