कैंची धाम जाने वालों के लिए बड़ी खबर, हज़ारों श्रद्धालु पहुंचे तो नियम बदलने की तैयारी
नीम करौली बाबा के कैंची धाम में हज़ारों श्रद्धालुओं के पहुंचने के बाद नैनीताल प्रशासन वहां नियमों को बदलने की तैयारी में है। बकौल रिपोर्ट्स, श्रद्धालुओं के रजिस्ट्रेशन और एक दिन में आने वालों की संख्या सीमित करने के विकल्प पर मंथन हुआ है। हालांकि, नैनीताल के डीएम और एसएसपी के निरीक्षण के बाद ही अंतिम फैसला होगा।