केंद्र की 'हलवा सेरेमनी' की तरह बजट से पहले 'खीर सेरेमनी' रखेगी दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार इस बार बजट पेश करने से पहले केंद्र की 'हलवा सेरेमनी' की तरह 'खीर सेरेमनी' रखेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 27 वर्षों में दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी है उसका पहला बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न को बढ़ाने की दिशा में होगा और यह बजट दिल्ली के विकास व खीर की मिठास जैसा होगा।