केंद्र की पेंशन स्कीमों NPS व UPS में क्या अंतर है?
सरकार ने एनपीएस से यूपीएस में स्विच करने की डेडलाइन 30 नवंबर तक बढ़ा दी है। एनपीएस में पेंशन पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करती है कि कोई कर्मचारी कितना निवेश करता है और बाज़ार से कितना रिटर्न मिलता है जबकि यूपीएस के तहत कर्मचारियों को उनके वेतन का एक निश्चित हिस्सा पेंशन के रूप में मिलता है।