प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय कमिटी की बैठक में करीब ₹24,634 करोड़ के 4 बड़े रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंज़ूरी दी गई। इसके तहत वर्धा-भुसावल (तीसरी-चौथी लाइन) 314 किलोमीटर लंबी, गोंदिया-डोंगरगढ़ (चौथी लाइन) 84 किलोमीटर लंबी, वडोदरा-रतलाम (तीसरी-चौथी लाइन) 259 किलोमीटर लंबी और इटारसी-भोपाल-बीना (चौथी लाइन) 237 किलोमीटर लंबी रेल लाइन को मंज़ूरी दी गई।