केंद्र ने कोचिंग संस्थानों के भ्रामक विज्ञापन पर कार्रवाई के लिए दिशानिर्देश किए जारी

केंद्र ने कोचिंग संस्थानों के भ्रामक विज्ञापनों पर रोक लगाने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए है। बकौल केंद्र, कोचिंग संस्थानों को प्रस्तावित पाठ्यक्रमों और अवधि, अध्यापकों से संबंधित दावे, शुल्क संरचना/शुल्क वापसी की नीतियों, परीक्षा में चयन की दर व रैंक व चयन की गारंटी या वेतन वृद्धि के बारे में झूठे दावे करने से प्रतिबंधित किया गया है।